विकास खंड क्षेत्र के गांव डांगरोल स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। जिसमें ग्रामीणों और विद्यालय के स्टाफ के द्वारा एक पौधा शहीदों के नाम पर रोपित किए गए। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को क्षेत्र के गांव डांगरोल के अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय में एक पेड़ शहीदों के नाम पर पौधे रोपित किए गए। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने कहा कि पेड़ औषधि पौधे होने के साथ-साथ जहरीली गैसों से हवा को ताजा करने के साथ हमें प्रदूषण से बचाते है। छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ के साथ ही गांव से पप्पू, राजबीर, सुरेश, बिजेंद्र, सोमपाल, अरुण, सहित आदि लोग मौजूद रहे।