शामली। बृहस्पतिवार को मेरठ में होने वाली बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र शामली के भवन कार्यालयों का साइट प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा। साइट प्लान के संबंध में दिल्ली-कानपुर के अधिकारी आज शाम तक मेरठ पहुंच जाएंगे।
जिला मुख्यालय के जलालपुर गांव में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए मार्च 2018 को स्वीकृति प्राप्त हुई थी। कृषि विज्ञान केंद्र को जलालपुुुुर कृषि विज्ञान केंद्र को .547 हेक्टेयर भूमि सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेेरठ को जिला प्रशासन को हस्तांतरित की गई थी। जलालपुर में प्रस्तावित कृषि विज्ञान केंद्र शामली में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुर मेरठ के अधिकारियों व इंजीनियरों की टीम आकर इसी माह साइट प्लान तैयार कर चुकी है। साइट प्लान की रिपोर्ट मेरठ के सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के माध्यम से भारत सरकार के कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली और कानपुर मुख्यालय को भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में कृषि विज्ञान केंद्र शामली के भवन कार्यालय के साइट प्लान के संबंध में बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शामली कृषि विज्ञान केंद्र के भवन कार्यालय का साइट प्लान पर विचार विमर्श किया जाएगा। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र शामली के लिए प्रशासकीय भवन के लिए जिला प्रशासन ने बनत .06 हेक्टेयर भूमि की तलाश शुरू कर दी है।