15 दिन से लापता प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज कर सीधा कोतवाली में पहुंच गया और परिजनों से सुरक्षा की मांग की। जिसके बाद पुलिस अब युवती के बयान कोर्ट में दर्ज कराएगी।
क्षेत्र में एक युवती प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के संग चली गई थी। 30 जुलाई को युवती के परिजनों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसकी बेटी को एक युवक अपने साथियों के साथ बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया। बुधवार को प्रेमी युगल कोतवाली में पहुंचा गया। पूछताछ की तो युवती ने बताया कि वह बालिग है और उसने युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके बाद युवती ने सुरक्षा दिये जाने संबंधी हाईकोर्ट के डायरेक्शन भी पुलिस को दिखाए। जिसके बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षा मुहैया कराते हुए उसके बयान दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि युवती के बयान कोर्ट में दर्ज कराएं जाएंगे और उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।