फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न तहसील पर अधिवक्ताओं का धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। चेंबर के लिए तहसील में भूमि दिए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने ऊन तहसील में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। मांग पूरी न होने तहसील के कार्यों का बहिष्कार किए जाने की धमकी दी। बाद में थानाभवन जाकर प्रदेश के गन्ना राज्य विकास मंत्री सुरेश राणा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को ऊन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सम्राट सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राज्यमंत्री सुरेश राणा को ज्ञापन देकर नवनिर्मित तहसील परिसर ऊन में जगह उपलब्ध कराने की मांग की। बताया कि तहसील ऊन में न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य शुरू हो चुका है, परंतु नवनिर्मित तहसील ऊन परिसर में अधिवक्ताओं को चेंबर के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है। जिस कारण तहसील ऊन के सभी अधिवक्ता नवनिर्मित तहसील ऊन परिसर में न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य नही कर पा रहे हैं। तहसील बार एसोसिएशन ऊन के अधिवक्ता डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिलकर ज्ञापन देकर नवनिर्मित तहसील में चेंबर के लिए भूमि माग चुके हैं, मगर डीएम शामली अधिवक्ताओं को नवनिर्मित तहसील ऊन परिसर की बाउंड्री से बाहर बैठने को कहा है। जिस पर नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील ऊन में होने वाले न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों का बहिष्कार करने की चेतावनी दे चुके है। ज्ञापन में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सम्राट सिंह ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक हम ऊन तहसील में न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा। गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि वह इस बारे में डीएम इंद्र विक्रम सिंह से वार्ता करेंगे। इस दौरान महासचिव राकेश कुमार, रवि सिरोही, सुरेंद्र सिंह, सतीश कंडेला, भारत भूषण, नवीन सरोहा, रोहित, सोनू , मोनू, जोगेंद्र सिंह, जगदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोनिका गर्ग, अखलाक, सादाब तसव्वर, सैफर खान, विनय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें