फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड के छात्रों ने इंटर्नशिप के नाम पर कॉलेज प्रबंधन पर लगाया पैसे मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे के डिग्री कॉलेज प्रबंधन द्वारा डीएलएड के छात्र-छात्राओं से द्वितीय सेमेस्टर में इंटर्नशिप हेतु कॉलेज आवंटन के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। न देने पर प्रवेश पत्र रोकने के अलावा इंटर्नल एग्जाम में फेल करने की धमकी देने का छात्रों ने आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

करनाल हाईवे गांव जमालपुर में स्थित उपाध्याय नयन सागर जैन डिग्री कॉलेज में 37 छात्र छात्रा डीएलएड कर रहे हैं। जिनमें से 22 छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाया कि डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की इंटर्नशिप हेतु कॉलेज आवंटन के नाम पर प्रत्येक छात्र-छात्रा से 1500 रुपये सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। आरोप है कि जिन छात्रों ने सुविधा शुल्क दे दिया उनको प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। जिन्होंने नहीं दिया उनके रोक लिए गए हैं। अगर रुपये नही देते है तो इंटर्नल परीक्षा में फेल करने की धमकी देने के साथ ही प्रवेशपत्र नहीं दे रहे हैं। आरोप है कि गत 15 दिनों से हिंदी व अंग्रेजी की कक्षाएं भी संचालित नहीं की जा रही हैं। उन्होंने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन देकर प्रवेशपत्र दिलाने की मांग की है। मौके पर सूर्य प्रताप, कुलदीप कुमार, प्रतिभा, उपरांत, चीनू शर्मा, नेहा, शिवानी हिमांशी, ज्योति, संजू, प्रीति शर्मा, पूनम, काजल, प्रिया, रश्मि, रीतू, पूजा, वैशाली, निकिता, आकाश, अनुराग, राहिल आदि रहे। वहीं, प्रधानाचार्य सुनील त्यागी ने बताया कि किसी छात्र से सुविधा शुल्क नहीं लिया जा रहा है। आरोप निराधार है। प्रवेशपत्र मैनेजमेंट से सलाह के बाद दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें