43 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा
शामली। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण पूूरे दिन लोगों का हाल बेहाल रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बढ़ती गर्मी के कारण काफी लोग बीमारी की चपेट में भी आ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल का सबसे गरम दिन रिकार्ड किया गया है।
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के चलने से सड़क पर निकलना कठिन हो गया है। शनिवार को दिन निकलते ही गर्म हवाएं चलने लगी। गर्मी का यह आलम यह हुआ कि सुबह दस बजे के बाद बाजारों व सड़कें सुनसान होगी। लू और गर्मी से बचने के लिए युवक और युवतियों ने सिर और मुंह पर कपड़ा बांधकर बाइकों व पैदल से गुजरे। शनिवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तीन बजे के बाद 19 किमी प्रति घंटा हवाएं चलीं। अधिक गर्मी बढ़ने से युवाओं की टोली ने पूर्वी यमुना नहर खेड़ीकरमू में स्नान करके गर्मी को शांत किया। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि शनिवार को सूर्य देव पृथ्वी के नजदीक होने सबसे गरम दिन रिकार्ड किया गया। उनका कहना है कि 27 जून तक गर्मी और बढेगी। 27 जून के बाद प्री मानसून बारिश होगी। एक जुलाई को मानसून दस्तक देना शुरू कर देगा।