फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना उप चुनाव को लेकर भाजपा की हुई समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हार से हताश होने की जरूरत नहीं
विज्ञापन

शामली।
भाजपा की नगर मंडल शामली की बैठक में कैराना लोकसभा उपचुनाव में मिली हार की समीक्षा की गई। भाजपा नेता मृगांका सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बिना हताश हुए लोकसभा 2019 के चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात कैराना लोकसभा उपचुनाव में हुई भाजपा की हार को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में भाजपा नेता मृगांका सिंह ने शामली से मिली बढ़त का श्रेय नगर मंडल की टीम व नगर की बूथ समितियों को दिया। इस अवसर पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि इस मतदान में ईवीएम के खराब होने के कारण जो मत प्रतिशत कम हुआ, उसकी भरपाई हम 2019 के चुनाव में करेंगे। सभी कार्यकर्ता चार गुना अधिक ताकत के साथ भाजपा के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डाक्टर विपिन कौशिक ने कहा कि आने वाले 2019 के चुनाव में नगर मंडल शामली का हर कार्यकर्ता नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ उतरेगा। इसके लिए सभी ने अभी से ही कमर कस ली है। भाजपा नेता मृगांका सिंह ने सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ एजेंट, भवन प्रमुख, बस्ता प्रमुख तथा बूथ समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सभा का संचालन नगर महामंत्री सुनील अरोरा ने किया। बैठक में अजय संगल, पूरन चंद जाटव, पुनीत द्विवेदी, नवीन गर्ग, संदीप नामदेव, विनोद गर्ग, सूखचैन वालिया, पंकज कश्यप, संजीव लोहान, रोबिन गर्ग, प्रमोद नामदेव, वीना अग्रवाल, पूनम राणा, संजीव शर्मा, सुशील गर्ग सहित सैकड़ों नगर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें