स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर दिया उपचार
शामली। बनखंडी पीएचसी द्वारा वाल्मीकि बस्ती गऊशाला रोड स्थित चौपाल में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डाक्टरों ने मरीजों को उपचार दिया।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कैंप में मरीजों का इलाज किया गया। कैंप के दौरान 121 मरीज आए। डाक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनको दवाईयां वितरित की। डाक्टरों द्वारा कैंप में आए करीब सात बच्चों का टीकाकरण किया गया। कैंप के दौरान मरीजों के ब्लड सेंपल लिए गए। इस दौरान डाक्टर सलमा शबाना, स्टाफ नर्स रूबी, एएनएम नीतू, राम नरेश आजाद आदि मौजूद रहे।
टीकाकरण पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशाला
शामली। नगर के एक होटल में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परिवार नियोजन और टीकाकरण के ऊपर मंथन हुआ। इस दौरान डाक्टरों ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत उपलब्धि जरूरी है। इसके अलावा कार्यशाला में टीकाकरण पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला में एसीएमओ डाक्टर सफल कुमार, एसीएमओ डाक्टर सुशील कुमार, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।