शराब की दुकान हटवाने के लिए हंगामा
कांधला (शामली)। हाइवे पर स्थित शराब की दुकान को हटवाने की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
कस्बा एलम में शराब की दुकान दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर खोले जाने का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। बृहस्पतिवार शाम छह बजे लोगों ने हंगामा करके वहां से दुकान हटवाने की मांग की। वहां पर मौजूद नगर पंचायत अध्यक्षा दीपा पंवार, बालकिशन पंवार, देवेंद्र, उपेंद्र, राहुल, ओमबीर सिंह, सतेंद्र, बीरसैन, दिनेश पंवार ने कहा कि हाइवे पर खोले जा रहे ठेके के निकट कई कोचिंग सेंटर है। सरकारी बैंक व संस्थाओं के साथ बस्ती के लोग निवास करते हैं. जिससे ठेके को खोले जाने से माहौल खराब हो सकता है। शराब की दुकान पर हंगामे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इस दौरान सविता, कमलेश, विद्या, राकेश, भरतो, ओमकार, राजबीर, मिथलेश, वेदपाल, ब्रह्मपाल आदि मौजूद रहे।