गांव मलकपुर के मदरसा दारुल उलूम कुरान सिदीकिया में मुस्लिम समाज की बैठक में समाज में फैली बुराइयों को रोकने के लिए समाज के लोगों से अपील की गई। इसके साथ ही अपने बच्चों को दुनियावी तालीम दिए जाने पर भी जोर दिया गया। औरतों ओर बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर इबादत पर जोर देने के लिए कहा गया।
रविवार को थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर के मदरसा दारुल उलूम कुरान सिदीकिया में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के युवाओं में तेजी से फैलती हुई नशे की लत को रोकने के लिए चर्चा की गई। इसके साथ ही गांव व देहात में लगातार बिक रहे नशीले पदार्थों पर भी रोक लगाए जाने के लिए प्रशासन से मिलकर इस पर आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर गांव में कोई भी नशे का कारोबार करता हुआ पाया जाता है तो सभी लोग उसका सामाजिक बहिष्कार करने में सहयोग देंगे, ताकि दोबारा कोई ऐसी हरकत न कर पाए। समाज के लोगों ने समाज में फैली दहेज प्रथा को बंद कराने के साथ ही समाज के बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम दिलाए जाने पर जोर दिया गया। औरतों ओर बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर इबादत पर जोर देने के लिए कहा गया। बैठक में हाईकोर्ट के द्वारा मस्जिद में माइकों के परमिशन के बाद चलाने के आदेश का पालन करने के लिए समाज के लोगों से इसमें प्रशासन के सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में मौजूद कारी मुबारिक ने कहा कि जिन मस्जिदों पर लाउडस्पीकर लगाने के लिए परमिशन ले लिया जाए। बैठक में हाफिज यूनूस, कारी आजम, कारी अरशद, कारी कामिल, इनाम, साजिद, वकील, आरिफ आदि मौजूद रहे।