फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक गिरने पर अज्ञात वाहन से कुचलकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन से कुचलकर महिला की मौत
विज्ञापन

शामली। शहर में कैराना रोड पर बुधवार शाम हादसा हुआ। पानीपत से नवजात बेटी का शव नानौता ले जा रहे दंपति की बाइक फिसलकर गिर गई। महिला सड़क की तरफ गिरी, जिस कारण अज्ञात वाहन से कुचलने पर उसकी मौत हो गई, जबकि पति और बेटा बाई तरफ गिरने के कारण सकुशल बच गया।
सहारनपुर के नानौता निवासी नवाब पानीपत में फर्नीचर कारीगर है। उसकी पत्नी फिरदौस (28) ने 45 दिन पूर्व ही बच्ची को जन्म दिया था। बीमारी के कारण बेटी की मृत्यु हो गई। इसके चलते बुधवार को नवाब अपनी पत्नी फिरदौस और बेटे के साथ बाइक से बेटी नाबिया का शव नानौता ले जा रहा था। शाम करीब छह बजे शामली में कैराना रोड पर जब वह पशु पैंठ के पास पहुंचे, तो बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। नवाब और उसका पांच वर्षीय बेटा सड़क के बाईं तरफ गिरा, जबकि फिरदौस बाइक के दाहिनी तरफ गिरी। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन का पहिया फिरदौस के सिर पर चढ़ गया। सिर कुचल जाने के कारण फिरदौस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव उठवाकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। वहीं, सूचना मिलने पर नवाब के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार किया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता पुत्र को नहीं आई खरोंच
सड़क हादसे में जहां महिला फिरदौस का सिर वाहन के नीचे कुचलने के कारण मौत हो गई, वहीं उसके पति नवाब और बेटे को खरोंच तक नहीं आई। पुलिस का कहना है कि नवाब ने हेलमेट पहन रखा था। वह और उसका बेटा बाइक फिसलकर गिरने के बाद सड़क के बाई तरफ गिरा, जिस कारण वह वाहन की चपेट में आने से बच गए, लेकिन फिरदौस बाइक में फंसी रहने के कारण सड़क के बीच की तरफ गिरी। इस कारण उसका सिर अज्ञात वाहन से कुचल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें