फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण ट्रैफिक जाम में रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर में रोजाना नए नए कारणों से जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार को धीमानपुरा रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक जाम लग गया। जाम में कैराना से भाजपा सांसद और जिलाधिकारी के वाहन भी करीब 20 मिनट तक फंसे रहे, जबकि बंदी वाहन और स्कूल वाहन भी फंसे रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही धीमानपुरा रेलवे क्रासिंग पर रेलवे लाइन के किनारे हुए गड्ढों को भरने का कार्य किया जा रहा था। दोपहर में इस कारण मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लग गया। आलम यह रहा कि धीमानपुरा फाटक से एक तरफ शिवचौक तक तो दूसरी तरफ गुरुद्वारा तिराहा से आगे तक वाहनों की लाइन लगी रही। ट्रैफिक जाम के दौरान कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह सहित कई अधिकारियों के वाहन भी काफी देर तक फंसे रहे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर जिला जेल से कैराना कोर्ट जाते समय बंदी वाहन के अलावा कई स्कूलों के वाहन भी जाम में फंस गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने में लगे, जिसके चलते करीब पौन घंटे बाद ट्रैफिक जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें