कैराना। तहसील दिवस के दौरान गांव इस्सोपुर टील के लोगों ने राशन डीलर के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया। आरोप है कि समय पर राशन वितरण नहीं हो रहा तथा कालाबाजारी कर बेचा जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।
तहसील दिवस के दौरान इस्सोपुर टील के ग्रामीण तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर के विरुद्ध नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। राशन डीलर के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई है। इस दौरान हुस्नजहां, साहिदा, असगर, सुदेश, आसमा, मांगा, अख्तर अली, कृष्ण पाल, दिलशाद, जमील, इरशाद, इरफान आदि मौजूद रहे।