झिंझाना।
कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में चल रही तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के समापन दिवस पर दौड़ और भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग सौ मीटर, चार सौ मीटर में चेतन व 15 सौ मीटर में राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोलाफेंक में मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जूनियर वर्ग में गोलाफेंक में आकाश व आठ सौ मीटर दौड़ में रवि, सब जूनियर दो सौ, चार सौ व पांच सौ माटर में अजय चौहान व गोलाफेंक में रमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को इनाम देकर पुरस्कृत किया।