फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर विद्युत लाइनें बदलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला क्षेत्र के गांव खंदरावली के ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत लाइनों के कारण हादसों का अंदेशा जताया है। अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जर्जर विद्युत लाइनें बदलवाने की मांग की है। शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्राम खंदरावली के लोगों ने बताया कि गांव में एलटी लाइनें जर्जर हैं। गांव में एक स्कूल के ऊपर से ही जर्जर लाइन गुजर रही है। पूर्व में कई बार विद्युत लाइन टूटकर स्कूल परिसर में गिर चुकी है। ग्रामीणों की मांग है कि जर्जर विद्युत लाइनों को बदलवाया जाए। इस दौरान शकील, अमरनाथ सिंह, सोमपाल, धनप्रकाश, कर्मवीर, बिलाल चौहान, रवि कुमार, रामदास, रोहित, अलीशान शाह, सोनिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्रवाई का आश्वासन
शामली। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौरा जहांगीरपुर निवासी संजीव ने अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह को शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव में तालाब की जमीन पर एक व्यक्ति ने मकान निर्माण कर लिया है। संजीव का कहना है कि गांव के लोग इसका विरोध करते हैं, तो आरोपी पक्ष मारपीट पर उतारू हो जाता है। अपर जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें