फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान पर निबंध लिख ली स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब और रोटरी क्लब की ओर से सरस्वती विद्या बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें छात्राओं ने स्वच्छता को बढ़ावा देने पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

बुुधवार को मेरठ रोड स्थित सरस्वती विद्या बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने स्वच्छता के बारे में कहा कि अपने आसपास रहने वालों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए। इनरव्हील अध्यक्षा रेखा गोयल ने छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें अंजलि शर्मा प्रथम, आस्था द्वितीय और दामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान गुरमीत सिंह, विपुल मित्तल, वीना अग्रवाल, प्रवीन बंसल, पिंकी और कविता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें