शामली। आरके इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजन हुआ। इसमें तीनों तहसीलों के कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
बृहस्पतिवार को आयोजित जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने सभी कॉलेजों की टीम से परिचय करते हुुए खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का पहला मैच ऊन और कैराना के बीच हुआ। ऊन ने कैराना को 6 अंकों से पराजित कर फाइनल के लिए प्रवेश किया। जबकि दूसरे मैच में शामली को बाई मिली। फाइनल में शामली ने 33 अंक और ऊन केवल 15 ही अंक बना पाई। इस तरह शामली ने 18 अंकों से जीतकर विजेता बनी। जूनियर वर्ग में फाइनल मैच शामली और कैराना के बीच हुआ। इसमें शामली ने 23 अंक और कैराना ने 19 अंक बनाए। शामली चार अंक से विजेता बनी। इस दौरान पीटीआई योगेंद्र मलिक, विकास तोमर, अमरपाल सिंह, सतेंद्र सिंह वर्मा, प्रधानाचार्य लोकेंद्र, सुप्रीम कुमार, अरुण, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।