रसोई माताओं ने मांगा दस हजार मानदेय
शामली। कांधला ब्लाक की रसोई माताओं ने दस हजार रुपये मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपकर मानदेय बढ़ाने की मांग की।
बृहस्पतिवार की दोपहर कांधला ब्लाक क्षेत्र की रसोई माताएं कलक्ट्रेट पहुंचीं। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात कर कहा कि उन्हें सिर्फ एक हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जिसमें परिवार की गुजर बसर ना मुमकिन है। उनकी मांग है कि मानदेय की राशि बढ़ाकर 10,000 रुपये कराई जाए। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मानदेय बढ़ाने का निर्णय शासन स्तर पर ही हो सकता है। इस दौरान गीता शर्मा, निशा, सुनीता, सीमा, लक्ष्मी, शिखा, ओमकली, सुनीता, कांता, सुदेश, सीमा, सीता, संतोष, पिंकी, शकुंतला, सुनीता, विमला, कविता, बबली, रेखा, इमराना, सुदेशना और रजिया आदि मौजूद रहीं।