फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

एक तरफ जहां सरकार के निर्देश हैं कि ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई हो, वहीं कैराना क्षेत्र में ओवरलोड वाहन सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रविवार की रात्रि एक व्यक्ति की जान ले ली।
कैराना में हरियाणा की ओर से सैकड़ों की संख्या में वाहन हरियाणा की ओर से आते जाते हैं। इसके अलावा डग्गामार जीपें भी चलती हैं। इसके अलावा भूसा लदी ट्रॉलियों के कारण तो जाम लगा रहता है। अधिक मुनाफे के चक्कर में ओवरलोड वाहनों को सड़कों पर दौड़ाया जाता है। पानीपत-खटीमा मार्ग पर चलने वाली डग्गामार जीपों भी ओवरलोड होती है। जिस कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन, एआरटीओ द्वारा इन पर कार्रवाई नहीं की जाती। रविवार की रात्रि ट्रक चालक की जिस ट्रॉली से की टक्कर से मौत हुई वह भी पापुलर की लकड़ी से ओवरलोड थी। उधर, कैराना यमुना पुल पर कुछ लोग अवैध वसूली करते हैं। एसपी शामली द्वारा कुछ दिन पूर्व झिंझाना क्षेत्र के बिडौली यमुना पुल पर छापा मारकर वहां अवैध वसूली करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ लिया था तथा मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाया था। कैराना यमुना पुल पर भी पुलिस की आड़ में वसूली का खेल चलता है। यही कारण है कि यमुना पुल के रास्ते पुलिस चेकपोस्ट से ओवरलोड वाहनों की लाइन टूटती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- कोट
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया है, किसी भी सूरत में ओवरलोड वाहन या नियम विरुद्घ वाहन चलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - धर्मेंद्र सिंह पंवार, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें