फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। कलक्ट्रेट में सुबह आठ बजे और स्कूलों में साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण होगा। वहीं, जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
शासन ने स्वतंत्रता दिवस के संबंध में विशेष दिशा निर्देश भी जारी किए हैं, जिसके तहत स्वच्छता कार्यक्रम और पौधरोपण अभियान को भी बढ़ावा दिया जाएगा। स्वच्छता रखने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा। सोमवार को ही सरकारी भवनों, नगर पालिका आदि भवनों पर रंगीन झालरेें लगा दी गई। साथ ही मंडी मार्ग गंज स्थित गांधी शास्त्री पार्क, एसटी तिराहा स्थित पार्क, धीमानपुरा फाटक के पास चौधरी चरण सिंह पार्क, सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद बोस की प्रतिमा, अग्रसेन पार्क आदि स्थानों पर साफ सफाई के साथ झालरें लगा दी गईं। वहीं, बाजार में दिन भर तिरंगे झंडे और रंग बिरंगी झालरों की जमकर खरीदारी हुई। डीएम ने जिले के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी हैं।
विज्ञापन

ये होंगे कार्यक्रम
1. सुबह सात बजे प्रत्येक गांव में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। शहर में नगर पालिका से प्रभातफेरी शुरू होकर विजय चौक पर संपन्न होगी। प्रभात फेरी में छोटे बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

2. आठ बजे सभी सरकारी भवनों पर झंडारोहण होगा। साढ़े आठ बजे शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण के बाद खेलकूद आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
3. पौने नौ बजे सरकारी कार्यालयों, चिकित्सालयों आदि में पौधरोपण किया जाएगा। फिर नौ बजे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा।
4. 11 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। इसी दौरान नगर पालिका से मार्च पास्ट निकाला जाएगा, जिसमें पुलिस बैंड, होमगार्ड, स्काउट गाइड तथा छात्र छात्राएं सम्मलित होंगे।
5. दोपहर एक बजे कुष्ठ आश्रम में जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से फलों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें