फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिजन होने से देश कमजोर हुआ- अखिलानंद सरस्वती

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विश्व हिंदू परिषद मेरठ के धर्म प्रसार के प्रांत उपाध्यक्ष अखिलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि पिछले 150 साल से देश का विभाजन होने से देश कमजोर हुआ है। अब समय आ गया है भारत अखंड बनेगा। विश्व में भारत विश्व गुरु बनेगा।
विज्ञापन

रविवार को शहर के टंकी रोड स्थित शिवशक्ति वाटिका में बजरंग दल के बैनरतले अखंड भारत संकल्प दिवस पर आयोजित समारोह में अखिलानंद सरस्वती जी ने कहा कि गैर हिंदुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने से अफगानिस्तान अलग हो गया। अंग्रेजों के वर्चस्व बढ़ने से देश के तीन टुकड़े हो गए। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में भारत को अखंड बनाने की जरूरत है। उत्तराखंड संगठन के प्रांत उपाध्यक्ष ईश्वर पाल चौहान ने युवाओं को अपनी संस्कृति सभ्यता को बढ़ाने पर जोर दिया। छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी ने युवाओं को बजरंग दल से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसन्न चौधरी ने की। विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन रजनीश नामदेव ने किया। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष सुभाष मलिक, कार्यवाह अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, विहिप नगर अध्यक्ष अरविंद साहनी, बजरंग दल के संयोजक विशाल निर्वाल, बजरंग दल के मंत्री शम्मी शर्मा, गोरक्षक प्रमुख अरुण पारखी, हिमांशु शर्मा, रजनीश चौबे, जयकरण, विनय संगल, शिवा वर्मा, सागर कुमार, मितलेश, माया, कंचन वर्मा, मानसी, नीलम शर्मा, उमा शर्मा, शीतल शर्मा, रीना कांबोज, स्नेहलता आर्य, तरूणा, ममतेश, शिवानी, लाजवंती, दुर्गेश बबीता, संगीता, मीनू, खुशी, अंजली सैनी, कविता सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें