फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ पंचायत सदस्य डीएम से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के जानीपुर गांव के पांच पंचायत सदस्य बुधवार को डीएम से मिले। आरोप लगाया कि प्रधान के विरुद्ध दिए गए दस पंचायत सदस्यों के शपथ पत्रों में पांच के बयान मिलीभगत करके बदल दिए गए है। इस मामले में डीपीआरओ पर भी गंभीर आरोप लगाया गया है। डीएम ने मामले में डीडीओ को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बुधवार को थानाभवन ब्लाक की जानीपुर गांव के अशोक कुमार समेत दस ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान पर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र डीएम इंद्र विक्रम सिंह को देकर अवगत कराया कि गांव के दस पंचायत सदस्य सुशील कुमार, सुखवीर सिंह, नरेश चंद, मुनेश, सतपाल, निर्मला, रानी, संतलेश, कैलाशो, शीलो आदि ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध शपथ पत्र दिए थे। आरोपी है कि डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान से मिलीभगत करके पांच ग्राम पंचायत सदस्य सुखवीर, सतपाल, नरेश चंद, कैलाशो, शीलो के प्रधान के पक्ष में बयान दिलाए हैं। डीपीआरओ पर गंभीर आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की है। 26 अप्रैल को बिंदुवार मांगी गई सूचना जन सूचना अधिकार के तहत उपलब्ध कराने मांग की है। पंचायत सदस्यों की शिकायत पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने पूरे मामले की जांच डीडीओ बलराम कुमार को सौंपकर जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें