फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रविवार मच्छरों पर वार कार्यक्रम के तहत बच्चें होंगे जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शासन की योजना ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ के तहत प्रार्थना स्थल पर हर रोज विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। बीएसए ने सभी एबीएसए को सूचना भेजकर कार्यक्रम शुरू कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि शासन द्वारा चलाई गई योजना के अनुसार अब सभी परिषदीय स्कूलों में प्रार्थना स्थल पर प्रत्येक दिन डेंगू की रोकथाम और प्रचार के लिए जानकारी दी जाएगी। बच्चों को बताया जाएगा कि डेंगू रोग मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ एवं गहरे पानी में पैदा होता है। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। इस लिए सभी दिन में शरीर को पूरा ढकने वाले कपडे़ पहनें। डेंगू का मच्छर घर में रखे कूलर, गमले और गमले के नीचे रखी प्लेट, छत पर कबाड़, पुराने टायर, फ्रिज के पीछे की ट्रे, टूटे बर्तन और ठहरे हुए पानी में पनपता है। इस लिए इन सभी का पानी प्रत्येक सप्ताह निकालकर उसे साफ करें। बुखार होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। उन्होंने सभी एबीएसए को पत्र भेजकर कार्यक्रम को मंगलवार से शुरू कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें