घटने लगा यमुना का जलस्तर
कैराना। पहाड़ों पर बारिश रुकने पर शुक्रवार को यमुना का जल स्तर घट कर 229.60 मीटर पर पहुंच गया। दो दिन पहले यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से मात्र आधा मीटर ही नीचे रह गया था, लेकिन पिछले दो दिनों से पहाड़ों में बारिश रुकी हुई है। पहाड़ों में बारिश रुक जाने के बाद हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी कम छोड़ा जा रहा है। इसके चलते यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। शुक्रवार को यमुना का जल स्तर घट कर 229.60 मीटर रह गया। ड्रनेज विभाग के अधिशासी अधिकारी संजय मेहत्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह हथनीकुंड बैराज से यमुना में सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था तथा शाम के समय 4053 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को यमुना का जल स्तर और घटने की संभावना है।