फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के आरके डिग्री कॉलेज में बड़ौत और शामली की एनसीसी बटालियनों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य कृष्णपाल देशवाल एवं कैंप कमांडेट अनुपम सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पहले दिन सभी कैडेटो को प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट रजनीश कोरी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में दोनों बटालियन के 600 कैडेट प्रतिभाग करेंगे। इसमें यूपी 85 बटालियन शामली के 300 और यूपी 74 एनसीसी बटालियन बड़ौत के 300 कैडेट शामिल है। सभी कैडेटों का दस दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने पहले दिन कैडेटों को पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में बताया। इसके साथ ही सभी कैडेटों को 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए भी प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा। सभी को सुबह और शाम को दो घंटे योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही अनुशासन और हथियारों संबंधी जानकारी के साथ फायरिंग प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य कृष्णपाल देशवाल ने सभी कैडेटों से 10 दिन तक अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नीरज कुमार, एसपीएस मलिक, केपी मलिक, गजेंद्र सिंह, दया किशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें