शामली। अग्रवाल समाज महासभा द्वारा प्रमुख समाजसेवी एवं सिल्वर बेल्स स्कूल शामली के चेयरमैन स्वर्गीय अजय संगल की स्मृति में कोरोनारोधी टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग 50 लोगों ने टीकाकरण कराया।
शनिवार को शहर के रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कैंप में का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी अरुण बंसल, मानस संगल और जिलाध्यक्ष वैभव गोयल ने किया। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 45 वर्ष से अधिक आयु करीब 50 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया। मौके पर विभोर गर्ग, नमन गोयल, अंशुल मित्तल, शुभम बंसल, राघव गर्ग, मनीष नामदेव, सलमान अहमद, नंदकिशोर मित्तल आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा शहर के वीवी इंटर कालेज में जनचेतना दिव्यांग सोसायटी द्वारा दिव्यांगजनों के लिए कोरोनारोधी टीकाकरण कैंप का आयोजन किया। शुभारंभ समाजसेवी विजय कौशिक, अरुण बंसल, मानस संगल व संस्था के संस्थापक अध्यक्ष नंदकिशोर मित्तल ने किया। मौके पर नीरज गौतम, पवन गोयल, निशिकांत संगल, मनीष नामदेव आदि मौजूद रहे।