फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख कीमत की अंग्रेजी शराब पकड़ी

Mon, 28 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। हरियाणा से शराब तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस चेकिंग अभियान के बावजूद तस्करी पर कोई रोक नहीं लग रही है। शनिवार की देर रात्रि अहमदगढ़ पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंग्रेजी शराब से लदा दस टायरा ट्रक पकड़ा। ट्रक से 980 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जबकि चालक पुलिस को देख फरार हो गया। पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस और आबकारी टीम के चेकिंग अभियानों के बावजूद शराब तस्करी पर कोई रोक नहीं लग रही है। हरियाणा की ओर से शराब की तस्करी जोरों पर है। शनिवार देर रात करनाल हाईवे स्थित गांव अहमदगढ़ चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दस टायरा ट्रक को रोका, तो चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी। इतनी भारी मात्रा में शराब देखकर पुलिस भी हैरत में आ गई।

सूचना मिलते ही झिंझाना एसओ भी पहुुंच गए और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आए। रविवार की सुबह पुलिस ने ट्रक में रखी शराब की गिनती की, तो उसमें से 980 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुुई। थाना प्रभारी कमल यादव ने
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत 50 लाख रुपये है। अज्ञात शराब माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें