ऊन तहसील के गांव हथछोया में कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
50 हुए स्वस्थ, 18 नए कोरोना संक्रमित मिले
शामली। जिले में 18 लोग कोरोना के नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 50 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 277 हो गई है।
शुक्रवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शामली में सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कैराना के आलखुर्द में एक, लिलौन खेड़ी में एक, सिंभालका में एक, ख्यावड़ी में एक, खानपुर में एक, थानाभवन में एक, सिलावर में एक, यारपुर में एक, कुरमाली में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को 18 नये कोरोना संक्रमित मिलने हैं। जनपद में कुल सक्रिय केस की संख्या 277 हो गई है। उधर, कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को कैराना सीएचसी, कस्बे के विभिन्न मोहल्लों, मवी व दभेड़ी खुर्द में 207 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा 76 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये हैं।