फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में 39 विद्यार्थियों ने लिया ऑनलाइन प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से जारी स्नातक प्रथम वर्ष की संशोधित पहली मेरिट कट ऑफ सूची जारी होने के बाद कालेजों में प्रवेश शुरू हो गए है। मंगलवार को दूसरे दिन आरके पीजी कालेज शामली में 38 विद्यार्थियों ने और वीवी डिग्री कालेज शामली में 11 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से जारी हुई स्नातक में प्रवेश के लिए पहली मेरिट कट ऑफ सूची सोमवार को शहर के डिग्री कालेजों में नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई। इसकी जानकारी मिलने पर कालेजों में विद्यार्थी मेरिट सूची में नाम देखने पहुंचे थे और कालेज स्टाफ से प्रवेश प्रक्रिया संबंधी जानकारी ली थी। मंगलवार को शहर के दोनों डिग्री कालेजों में ऑनलाइन प्रवेश होने शुरू हो गए हैं।
आरके पीजी कालेज शामली के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार को बीकॉम में 15 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीएससी बायो में 17 और बीएससी कृषि में छह विद्यार्थियों के प्रवेश हुए हैं। इस तरह से कुल 38 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए।
विज्ञापन

वीवी डिग्री कालेज के बीए प्रथम वर्ष के प्रवेश प्रभारी डा. प्रताप सरोहा ने बताया कि मंगलवार को पांच विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीकॉम के प्रवेश प्रभारी वीके जैन ने बताया कि छह विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इस तरह से इस कालेज में 11 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी। पहली संशोधित मेरिट कट ऑफ सूची में शामिल विद्यार्थी 19 अक्तूबर तक प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें