जिले में 439 कोरोना संक्रमित मिले
शामली/कैराना। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। रविवार को 439 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 227 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 2313 हो गई है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को प्राप्त सैंपलों में शामली शहर के 95 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। गांव बलवा में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले। बनत में दो, सिलावर में बारह, फतेहपुर में तीन, बुटराड़ा में एक, भारसी में दो, लिलौन में चार, गढ़ीपुख्ता में एक, झिंझाना में तीन, कुड़ाना में तीन, आदमपुर में एक, पुरमाफी में पांच, पिंडोरा में तीन, ऊन में तीन, सुन्ना में आठ, हुरमजपुर में एक, एलम में पांच संक्रमित मिले।
इसके अलावा भनेड़ा में एक, आल्दी में एक, डांगरोल में दो, कांधला में चार, कुरमाली में एक, बंतीखेड़ा में एक, सिंभालका में दो, जहानपुरा मेें तीन, तितरवाड़ा में एक, केरटू में पांच, बिड़ौली में दो, इस्सोपुरटील में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार को कैराना सीएचसी, बधेव व कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 123 लोगों की एंटीजन किट द्वारा जांच की। इस दौरान पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने पर उन्हें मेडिसिन किट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके अलावा 82 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।