फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले के दूसरे दिन आईं 437 शिकायत

विज्ञापन
शामली गन्ना समिति कार्यालय में आयोजित किसान मेले में जानकारी लेते किसान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले की गन्ना समिति कार्यालय में दस दिवसीय किसान मेले में दूसरे दिन क्रय केंद्र बदलने, आपूर्ति फीडिंग और मोबाइल फीडिंग संबंधी 437 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

बुधवार को शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में आयोजित किसान मेले में 12 सुपरवाइजरों की टेबलों पर गन्ना विभाग से सम्बंधित समस्याओं की शिकायत के लिए किसान उमड़ पड़े। किसानों ने गन्ना क्षेत्रफल, गन्ना क्रय केंद्र बदलने, गन्ना आपूर्ति और किसानों के मोबाइल नंबर बदलकर फीडिंग की 437 शिकायतें प्राप्त हुईं। सबसे ज्यादा किसानों के गन्ना क्षेत्रफल से संबधित 225शिकायत मिलीं। गन्ना क्रय केंद्र बदलने की 111, गन्ना आपूर्ति और मोबाइल नंबर फीडिंग की 101 शिकायत प्राप्ह हुईं। शामली गन्ना सहकारी समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला ने बताया कि समिति कार्यालयों में आठ अक्तूबर तक किसान मेले आयोजित किए जाएंगे। आठ अक्तूूबर के बाद आई शिकायतों की जांच के बाद गन्ना सट्टे को संशोधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें