फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडोरा गांव में पीएससी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडोरा गांव में पीएससी तैनात
विज्ञापन

ऊन। गांव पिंडोरा में पलायन की वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा गांव में पीएसी तैनात की है। देर शाम एएसपी ओपी सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह गांव में पहुंचे। दोनों पक्षों से वार्ता की तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। चौकी प्रभारी को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
गांव पिंडोरा में मामूली विवाद पर अली हसन का परिवार गांव छोड़कर चला गया। अली हसन द्वारा पूर्व प्रधान पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल की थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। रविवार शाम सीओ कैराना ने भी दोनों पक्षों से बात की सोमवार को पूर्व प्रधान व गांव के गण्यमान्य लोग अली हसन से मिलने कांधला पहुंचे। वहां पर अली हसन के दोनों पुत्र मिले लेकिन अली हसन कहीं बाहर होने के कारण ग्रामीणों से नहीं मिल पाए। गांव वालों ने उनसे गांव में लौटने तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अली हसन के पुत्रों ने मंगलवार को इस बारे में बात कर बताने को कहा। जिसके बाद ग्रामीण लौट आए। शाम एएसपी ओपी सिंह व एडीएम संतोष कुमार सिंह गांव में पहुंचे तथा दोनों पक्षों से विवाद की जानकारी ली। दोनों पक्ष के लोगों ने गांव में पलायन व धमकी की घटना से इन्कार किया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलिस व पीएसी तैनात की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें