फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट की प्रवेश परीक्षा में शुभम ने पाई ऑल इंडिया 55वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शुभम की कामयाबी पर सबको नाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी होनहार छात्र शुभम चौधरी ने ग्रेजुएट एपीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया 55वीं रैंक प्राप्त की है। छात्र की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिव विहार रेलपार निवासी शुभम चौधरी ने बताया कि शामली के कान्वेंट स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वर्तमान में वे आईआईटी गुहावटी में सिविल इंजीनियरिंग में चतुर्थ ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। शुभम ने बताया कि फरवरी माह में गेट की परीक्षा दी थी, जिसका रिजल्ट शुक्रवार को आया। इसमें उनकी आल इंडिया 55वीं रैंक आई है। होनहार छात्र ने बताया कि उसने इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज (आईईएस)की परीक्षा भी दी है, जिसमें उनका फेज वन पूरा हो गया है, अब वह फेज टू की तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य आइईएस में सफलता प्राप्त करना है। छात्र इस सफलता पर परिजनों में खुशी माहौल है। छात्र के पिता ऋषिपाल किसान है और मां बबीता पंवार गृहिणि हैं। ऋषिपाल चौधरी ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा शिवम पंवार दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रहे है और साथ में वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें