युवा सम्मेलन को सफल बनाएं
जलालाबाद। भाजयुमो के 17 मार्च को शामली के हनुमान धाम पर होने वाले जिला सम्मेलन की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी की अध्यक्षता में भाजपा मंडल महामंत्री बोबी शर्मा के संचालन में हुई बैठक में 17 मार्च को हनुमान धाम शामली में होने वाले सम्मेलन की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्त्ताओं को पहुंचने के लिए आह्वान किया। बैठक में उपस्थित युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू काला का सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम उपाध्याय, जिला अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष अशोक कोरी, विशाल सैनी, सोनू कोरी, कुलदीप सैनी, रामपाल सैनी, सभासद राकेेश शर्मा, विधान सभा संयोजक अंकित पिंडोरा, कृष्ण कुमार सैनी, आदित्य ठाकुर आदि मौजूद रहे।