फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल मार्ग मरम्मत की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-करनाल मार्ग मरम्मत की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों और व्यापारियों ने क्षतिग्रस्त मेरठ करनाल मार्ग का निर्माण शुरू करने और मेरठ-करनाल मार्ग पर विजय अजंता के बीच नजूल की भूमि रोडवेज बस अड्ड़े को आवंटित किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। आईआईए से जुडे़ उद्यमियों ने कुड़ाना रोड स्थित कैरियर व्हील्स औद्योगि इकाई कुड़ाना रोड शामली का पिछले कई महीनों से कारखाने के आसपास के नाले की सफाई न होने से नाले का पानी की निकासी अवरुद्ध हो रही है। डीएम ने नगर पालिका परिषद को नाले की सफाई निरंतर रूप से किए जाने निर्देश दिए। बैठक में विद्युत विभाग के बिलों में बहुत अधिक गड़बड़ी किए जाने, बिल सही समय पर जमा नहीं होने की समस्याएं रखी। कई बार मांगे जाने के बावजूद भी विद्युत विभाग द्वारा एमआरआई रिपोर्ट उद्यमियों को उपलब्ध नहीं कराई जाने पर रोष प्रकट किया गया। डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं को सुनने के बाद मौजूद बिजली के अफसरो को फटकार लगाई। अगली बैठक में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए तलब किया। जिला व्यापार बंधु की बैठक में शामली में रोडवेज का स्मार्ट व आधुनिक बस अड्डा विकसित करने के लिए मेरठ-करनाल मार्ग पर विजय चौक से लेकर अजंता चौक के बीच मे नजूल की भूमि में शामली रोडवेज बस अड्डे को दिए जाने व खस्ताहाल मेरठ-करनाल मार्ग की मरम्मत की मांग की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने शामली रोडवेज डिपो की चर्चा करते हुए शामली रोडवेज डिपो के लिए बजट जारी करने व अतिरिक्त बस दिलाए जाने के लिए प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, रोडवेज के एमडी गुरू प्रसाद से मिलकर मांग कर चुके है। व्यापारी नेता ने डीएम से अपने स्तर से कार्रवाई की अपेक्षा की है। उन्होंने व्यापारियों को सशस्त्र लाइसेंस जारी का मुद्दा उठाया। शहर में व्यापारियों ने बढ़ती ई-रिक्शा, टू व्हीलर से निकलने वाली विस्फोटक ध्वनि प्रदूषण के बारे में अवगत कराया। जिससे बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। डीएम ने अपंजीकृत ई-रिक्शा को चिह्नित कर कार्रवाई के एआरटीओ मुंशीलाल को निर्देश दिए। उद्योग बंधु की बैठक में शामली इंडस्ट्रियल स्टेट मैन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल, आईआई के चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य, अनुज गर्ग, प्रवीण गोयल, अभिषेक जैन, आलोक जैन, नरेश गर्ग, आयुष बंसल व व्यापार बंधु की बैठक में डिप्टी कमिशनर वाणिजयकर सत्यप्रकाश, ईश्वर दयाल, धनश्याम दास गर्ग, सुभाष धीमान, पवन सिंघल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें