फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली, किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली से किसान खफा
विज्ञापन

कैराना। ऊन शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने थाना समाधान दिवस में जाकर डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नंगलाराई में स्थित ऊन शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली हो रही है। किसानों से सही व्यवहार नहीं होता। कुुछ किसानों ने घटतौली से खफा होकर केंद्र पर अपना गन्ना भी तुलवाए जाने से इंकार कर दिया, जिस कारण वहां गन्ने से लदी दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लाइनें लग गई और मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। इसके बाद मोहम्मदपुर राई के गुस्साए किसान थाना समाधान दिवस में पहुंच गए। यहां उन्होंने बताया कि उनका गन्ना तौल केंद्र नंगलाराई लगता है। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत डीएम अखिलेश सिंह से करते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान महबूब हसन, यामीन, यूसुफ, इनाम, शमशाद अली, ताहिर, इकराम, अब्दुल हमीद, तहसीन, शहजाद आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें