खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
शामली। शहीद ऊधम सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में लखनऊ में होने वाले राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए टीम का ट्रायल के दौरान चयन कर लिया गया है। शनिवार को शहीद ऊधम सिंह खेल स्टेडियम में लखनऊ में होने वाले राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। ट्रायल के दौरान 100 मीटर में मोहम्मद आजाद, रोहित, 200 मीटर में अंकित, 400 मीटर में मूसे, विक्रांत, 800 मीटर में अंकुर शर्मा, 1500 मीटर में गौरव पाल, 2000 मीटर में निखिल खैवाल, डिस्को थ्रो में अनुराग, हाईजंप बालिकाओं में 100 मीटर सलौनी शर्मा, 400 मीटर में हर्षि, शिवानी 1500मीटर, पलक ट्रिपल जंप आदि का चयन किया गया। जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह ने बताया कि इस मौके पर होली चाइल्ड इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, देवेद्र तोमर, आशु तोमर, गगन, उत्तम मनीष, नंदू, मनजीत आदि मौजूद रहे।