फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धूमधाम से गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया
शामली। श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में कार्यक्रम आयोजित किए गए और लंगर का आयोजन हुआ।
रविवार को गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर शहर के गुरुद्वारा में श्री गुरुसिंह सभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गुरुद्वारे को भव्य तरीके से सजाया गया था। इस अवसर पर सुबह पांच बजे गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई, शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद गुरुद्वारा में बाहर से आए रागी जत्थों ने गुरु गोविंद सिंह महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। मात्र पांच वर्ष की आयु में ही वे अपने पिता के साथ आनन्दपुर साहिब आ गए थे। गुरु गोविंद सिंह महाराज ने देश को आजाद कराने के लिए 14 युद्ध लड़े। इस दौरान साध संगत ने शबद कीर्तन कर गुरु गोविंद सिंह महाराज के जीवन महत्व पर प्रकाश डाला। दोपहर में गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संतोष सिंह, सतनाम सिंह, सेवाराम, राजेन्द्र सिंह, गुरजीत सिंह, सूरत सिंह, मनजीत सिंह, प्रमेन्द्र सिंह, जगजीत सिंह, जसविन्द्र सिंह, दशमेश सिंह, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा में लोहड़ी पर्व मनाया
बाबरी। बाबरी के गुरुद्वारा हरगोविंद सिंह साहिब में रविवार की शाम लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोहड़ी पर्व से पूर्व ज्ञानी सुच्चा सिंह जी ने निशान साहिब की सेवा और अरदास कर लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मूंगफली और रेवड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार नेमसिंह, सरदार गुरुनाम सिंह, सोपाल सिंह, सूर्यकांत लाम्बा, सरदार जग्गा सिंह, सुदेशपाल सिंह और हरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें