फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में मिलें टीबी के दो पॉजिटिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में चलाए जा रहे दस दिवसीय विशेष पुनरीक्षित सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान में अब तक टीबी के दो पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। 17 जनवरी तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात जनवरी से क्षेत्र में राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के चलते सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए कैराना को 59,600 की जनसंख्या कवर करने का लक्ष्य दिया है। अभियान को सफल बनाने में 23 टीमें अलग-अलग लगाई गई हैं। क्षय रोग विभाग के वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक जरीफ अहमद ने बताया कि अभियान के दौरान एक मरीज इस्लामनगर देहात और दूसरा गांव जंधेड़ी में कुल दो टीबी पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जांच के लिए दोनों मरीजों के सैंपल जिला क्षय रोग अस्पताल में प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। यह अभियान पूर्व में सर्वे से वंचित रह गए गांव डुंडूखेड़ा, इस्सोपुर टील, गढ़ी रामकौर, किशोरपुर, आल्दी, गुर्जरपुर, फतेहपुर, साल्हाखेड़ी, खंद्रावली, कसेरवा कलां एवं खुर्द, टिटौली, बधुपुरा, भूरा, जंधेड़ी आदि में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें