फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360 परिवारों ने और भरे पीएम आवास के लिए फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) क्षेत्र में वंचित परिवारों को लाभ दिलाने के लिए पालिका कार्यालय पर चल रहे दो दिवसीय कैंप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कैंप में कुल 360 परिवारों ने अपने आवेदन फार्म जमा कराए।
विज्ञापन

सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बहुत परिवारों के योजना से वंचित रहने की शिकायतें अधिकारियों को मिल रही थी। पिछले दिनों पालिका कार्यालय पर तीन दिवसीय कैंप लगाकर लगभग दो हजार लोगाें ने अपने आवेदन फार्म जमा कराए थे। डीएम के निर्देश पर बुधवार से पालिका कार्यालय पर एक बार फिर दो दिवसीय कैंप लगाया गया। योजना में क्षेत्रीय इंजीनियर सचिन चौहान के नेतृत्व में पहले दिन जहां 240 आवेदकों ने अपने फार्म जमा कराए। वहीं दूसरे दिन भी 320 परिवारों ने योजना का लाभ लेने के लिए फार्म भरे। इस दौरान सहायक पंकज, तौसीफ सिद्दीकी, सभासद शगुन मित्तल, मुरसलीन, इलियास, वसीम आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें