फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन

शामली। ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विचार गोष्ठी व जागरूकता रैली निकाली गई। गोष्ठी व रैली में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने मतदाताओं को मतदान की भूमिका के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बाल गोविंद वर्मा ने छात्रों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक व देवेंद्र कुमार, कुलदीप मलिक ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना सभी का अधिकार है। निष्पक्ष और बिना भय के वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। बाद में विद्यालय परिसर से सभी शिक्षकों- छात्र-छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर माजरा रोड से होते हुए देवगार्डन से मोहल्ला माजरा की गलियों से बैनर व स्लोगन लेकर निकली। इस मौके पर सुधीर कुमार, रविंद्र कुमार, दीपक शर्मा, जूली त्यागी, नितिन शर्मा, अजय बहादुर, ओमपाल, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें