फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में प्रशासनिक भवन निर्माण का होगा कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में होगा प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

शामली। नए साल में जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए केंद्र सरकार के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली से एक करोड़ 59 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति मिल चुकी है। दिसंबर माह में धनराशि कानपुर मुख्यालय से प्राप्त हो जाएगी। नए साल में कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जलालपुर गांव में कृषि विज्ञान केंद्र पिछले चल रहा है। केंद्र के प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए भारत सरकार के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली से एक करोड़ 59 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। बजट की धनराशि कानपुर मुख्यालय को प्राप्त हो चुकी है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की इंजीनियरों की टीम शामली, संभल, अमरोहा, हापुड़, बदायूं कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रशासनिक भवन का डिजाइन तैयार करके भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली को भेजा जा चुका है। केंद्र सरकार में डिजाइन की स्वीकृति मिलने के बाद कानपुर मुख्यालय को प्राप्त होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी व निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि दिसंबर के मध्य तक प्रशासनिक भवन की धनराशि प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद नए साल में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शामली कृषि विज्ञान केंद्र में छह आवास, छात्रावास, मृदा-पानी की प्रयोगशाला, वर्मी कंपोस्ट प्रदर्शनी इकाई स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें