अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सांई आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में मानव संसाधन विभाग की ओर से विभिन्न ट्रेड में 132 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। इसमें 53 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
शुक्रवार को सांई आईटीआई में रोजगार मेला आयोजित किया गया। शुभारंभ साई आईटीआई के चेयरमैन अरविंद संगल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि आईटीआई द्वारा विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लेता है। रोजगार मेले में मानव संसाधन विभाग की ओर से आए प्रबंधकों ने विभिन्न ट्रेड में 132 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। इसमें 53 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए। संचालन प्रधानाचार्य विवेक मित्तल ने किया। इस मौके पर एचएस मलिक, कमल धीमान, ललित कुमार, बबलू, रोहताश आदि मौजूद रहे।