फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के बाद भी दहेज में पति मांग रहा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

दो बच्चों के पैदा होने के बाद भी पति द्वारा दहेज में ट्रक की मांग करने तथा मारपीट से परेशान एक विवाहिता ने ऐच्छिक ब्यूरो सदस्यों से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला कलंदरशाह पंसारियान निवासी सितारा पुत्री जमील ने रविवार को ऐच्छिक ब्यूरो सदस्यों को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व झिंझाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला नीला रोजा निवासी सलीम पुत्र रमजानी के साथ हुई थी। उसको एक पुत्र और एक पुत्री हो चुकी है, लेकिन अभी भी पति उससे दहेज में ट्रक की मांग कर रहा है। परिजनों द्वारा इंकार करने पर उसके साथ मारपीट करता है। पूर्व में भी महिला सहायता प्रकोष्ठ के सदस्यों ने उनका फैसला करा दिया था, लेकिन वह बाज नहीं आया और लगातार मारपीट करता है। पीड़िता का आरोप है कि पिछले तीन सप्ताह से वह लगातार ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में आ रही है, लेकिन ब्यूरो सदस्यों द्वारा लगातार फोन करने के बाद भी आरोपी आने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें