फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलेनाथ की आस्था के आगे बोनी हुई दिव्यांगता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

भगवान आशुतोष की भक्ति का रंग चढ़ जाए, तो मुश्किल सफर भी आसान हो जाता है। तभी तो ऐसे कांवड़ियां भी बोल बम-बोल बम का जयघोष करते हुए कांवड़ ला रहे हैं, जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं। उनकी शिव भक्ति के आगे दिव्यांगता भी बौनी साबित हो रही है।
हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर पैदल लौट रहे श्रद्धालु कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। श्रद्धालु अपनी कांवड़ को रंगीली झालर, कपड़े और खिलौने से सजाकर ला रहे हैं। वहीं, ऐसे कांवड़ियां भी खूब आ रहे हैं, जो दिव्यांग हैं। वह अपना दुख-दर्द भूलकर बोल बम बोल बम का जयघोष करते चल रहे हैं। शामली से रोजाना ऐसे 10 से 15 श्रद्धालु कांवड़ लेकर गुजर रहे हैं। बृहस्पतिवार को ऐसे कई भक्तों से बात की गई। हरियाणा के जनपद सिरसा निवासी दिव्यांग विनोद ने बताया कि उसे बचपन में बुखार के समय डाक्टर ने टीका लगा दिया था। जिस कारण उसके एक पैर में कमी आ गई थी। वह पिछले चार वर्षों से कांवड़ ला रहा है। राजकुमार का कहना है कि वह जब तक जीवित रहेगा कांवड़ लाता रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, बनत के समीप मिले दिव्यांग गोविंद ने बताया कि वह हरियाणा के जींद जनपद से है। उनके पैर में बचपन से ही पोलियो है। भोले ने उनकी कई मनोकामनाएं पूरी की हैं। वह पिछले दो वर्ष से कांवड़ ला रहे हैं। उन्होंने भोले का जयकारा लगाते आ रहे हैं, जिससे ऊर्जा मिलती है और सफर आसान बन जाता है। उधर, हरियाणा के भिवानी निवासी सुशील मोटापे से परेशान रहते हैं, 90 किग्रा है, लेकिन कांवड़ लाने के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन


डीजे बजवा दिए योगी नै
शामली। कांवड़ यात्रा में भगवान भोलेनाथ के विभिन्न भजन गूंज रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में वह भजन है, जो सीएम योगी की तारीफ में बनाया गया है। सीएम ने कांवड़ यात्रा में डीजे बजाने पर प्रतिबंध से इंकार कर दिया था, जिसको लेकर शिवभक्त कांवड़ियों में उत्साह भर गया। इसी के चलते देहाती कलाकार चंचल बंजारा द्वारा रिकार्डिंग गाना भोले नचवा दिए योगी नै, डीजे बजवा दिए योगी नै, खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें