शामली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निर्माणाधीन जिला मुख्यालय के कई कार्यालयों और प्रस्तावित नवीन ऊन तहसील भवन कार्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे मुंडेट में सीएमओ कार्यालय, ड्रग वेयर हाउस, गोहरनी में विकास भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय निर्माणाधीन हैं। जिनमें सीएमओ कार्यालय- ड्रग वेयर हाउस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का ज्यादातर कार्यालय निर्माण पूरा हो चुका हैं। डीएम के निर्देश पर 15 अगस्त तक विकास भवन के प्रथम तल तैयार कराने के विभागीय निर्माण एजेेंसी राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए गए हैं। निर्माण एजेंसी विकास भवन कार्यालय के प्रथम तल तैयार करने में जुटी हुई हैं। बृहस्पतिवार को सीडीओ रेणू तिवारी, डीडीओ बलराम कुमार, ग्राम्य विभाग के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया हैं। डीडीओ बलराम कुमार ने बताया कि विकास भवन का प्रथम तल तैयार किया जा रहा है। विकास भवन के प्रथम तल में विकास भवन कार्यालय समेत कई विभागों के कार्यालय कर्मचारियों को शिफ्ट करने की तैयारीं है। डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर विकास भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीएमओ कार्यालय व ड्रग वेयर हाउस में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। बाद में सीओएमओ कार्यालय, ड्रग वेयर हाउस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय विकास भवन के प्रथम तल में विभागीय कर्मचारियों को शिफ्ट किया जाएगा। शुक्रवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह नवीन जिला मुख्यालय भवनों का निरीक्षण के साथ-साथ विभागीय कार्यालयों में पौधरोपण करेंगे।