नगर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम शामली पहुंचे।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन का आगाज किया गया हैं। चार वर्ष से भारत में स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा हैं। गांव दर गांव शौचालय बनाए जा रहे हैं, लेकिन गांव में आज भी कुछ लोग सड़क किनारे खुले में गंदगी डालकर प्रदूषण फैला रहे हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों से गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने व जनसंख्या स्थिरता के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का आह्वान किया हैं। गंदगी के कारण आम जनता का स्वास्थ्य खराब को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम प्रधानों का जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया है। देश में जागरूकता के अभाव के कारण आज भी जनसंख्या विस्फोटक होती जा रही हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 11 जुलाई को 25वां जनसंख्या दिवस मनाया हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी देकर बताया कि तीन किश्तों में पांच हजार रुपये प्रथम प्रसव पर महिला को दिए जा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान क्षय रोग के लिए भी लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। समय पर बलगम की मुफ्त में जांच व निशुल्क दवाईयां दी जाती हैं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रधानों व स्वास्थ्य विभाग को एक व्यक्ति एक वृक्ष के तहत ग्रामीणों, कर्मचारियों आदि से पौधारोपण करने का आह्वान किया। सीएमओ डाक्टर राजकुमार,एसीएमओ डाक्टर आरके सागर, एसीएमओ डाक्टर सफल कुमार, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, फहीम अहमद, डाक्टर सुशील कुमार, अरविंद गोस्वामी, डाक्टर विनय कुमार, डाक्टर वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।