फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरा लिंटर, सामान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से गिरा घर का लिंटर
विज्ञापन

थानाभवन/गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी बिरशन पुत्र मामचंद ने बताया कि सोमवार की रात आई तेज बारिश के कारण उसकी छत का आधा लिंटर टूटकर नीचे गिर गया। लिंटर गिरने का शोर सुनकर परिवार से सभी सदस्य आश्चर्यचकित रह गए। उसी समय सभी घर के बाहर आकर खड़े हो गए। हालांकि जान की किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। लिंटर गिरने से घर में रखा टीवी, फ्रिज आदि हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव ताना में सुरेंद्र उर्फ पिंकी पुत्र भालेराम के घेर में बने बरामदे का सोमवार रात बारिश के चलते लिंटर गिर गया। बरामदे में बंधी दो गाय और उनके बछड़े लिंटर के नीचे दब गए, जिसमें एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने आनन फानन में गांव में एलान करवाते हुए लोगों को बुलवाया और मलबे के नीचे दबे पशुओं को बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें