फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को सही रास्ते पर लाने की जरूरत: खाप चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। खाप चौधरियों की पंचायत में युवाओं में संस्कारों की कमी, अशिक्षा और गिरते नैतिक स्तर पर चिंता व्यक्त की गई। पंचायत के बाद सर्वसम्मति से समाज में फैली कुरीतियां को दूर करने और शिक्षा को बढ़वा देने के लिए चौधरियों ने आगे की रणनिति तैयार की।
विज्ञापन

गांव भभीसा मेें शनिवार को बुड़ियान खाप चौधरी जयबीर सिंह के निवास पर पंचायत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे मास्टर हरेेंद्र सिंह ने बताया आज का नवयुवक अपनी दिशा से भटककर अंधेरे में धंसता जा रहा है। बालियान खाप से पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि युवाओं को अपनी भारतीय संस्कृति को नहीं भूलना है। हमें जागरूक होकर अपने समाज को नई दिशा देने का काम करना है। हमारे जो साथी गलत रास्ते पर चल पड़े है, उनको किसी भी तरह समझाकर सही रास्ते पर लाना होगा। नवयुवकों के कंधों पर हमारे देश का भार है। बत्तीसा खाप से पहुंचे चौधरी सूरजमल ने कहा कि शिक्षा पर भी जोर देना होगा। अपने क्षेत्र में प्राइमरी स्कूलों को गोद लेने के बाद उन्हें मॉडल स्कूलों की तरह बनाकर बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराओ। कालखंड़े खाप के चौधरी संजय कुमार ने कहा कि युवाओं को चाहिए वह अपने बड़ों और माता-पिता का सम्मान करें। गठवाला खाप से पहुंचे चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों में अच्छी शिक्षा व संस्कार होगा तो हम अपने आप खुशहाल होंगे। पंचायत में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक खाप से 10 लोगों मिलकर एक कमेटी तैयार करें जो इस विषय पर गांव गांव घूमकर काम करेगी। राठी खाप से चौधरी रघुवीर सिंह, तालियान खाप से चौधरी सुधीर सिंह, चौधरी गजेंद्र सिंह, चौधरी यशपाल सिंह बिजरौल के साथ ही अन्य जिलों से अमित बेनीवाल, योगेश कुमार, अजय पंवार, उपेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, राहुल, सुंदर मुखिया, सोमपाल, रामबीर मुखिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें