फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम से मुक्ति के लिए कवायद शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के भैंसवाल रोड से लेकर दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग को जोड़ने वाले करोडी-गोहरनी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग और राजस्व टीम ने पैमाईश शुरू कर दी है। बुधवार को टीम ने सड़क की नापतौल की। अधिकारियों के मुताबिक सड़क सात मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। भूमि अधिग्रहण के लिए इसकी जद में आने वाले किसानों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के भैंसवाल रोड से लेकर दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग को जोड़ने वाला करोडी-गोहरनी मार्ग मौके पर मात्र तीन मीटर है। इस मार्ग को मिनी बाइपास के रुप में प्रयोग किया जारहा है। शहर को जाम से मुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश के गन्ना राज्य विकास मंत्री सुरेश राणा के अथक प्रयास से इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए कार्य योजना तैयार की गई थी। मंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के जेई ईश्वर चंद औरक्ष् ोत्रीय लेखपाल की टीम ने भैंसवाल रोड से लेकर करोड़ी मार्ग पर अंडर पास तक सड़क की मौके पर मौजूद भूमि की नापतौल की। लोक निर्माण विभाग के जेई ने बताया कि भैैस वाल रोड से लेकर दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग पर साईं धाम को जोड़ने वाले मार्ग पर 25-30 किसान जद में है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग मौके पर तीन मीटर चौड़ा है। दोनो साइड में एक-एक मीटर मिलाकर कुल पांच मीटर है। सात मीटर काली सड़क बनाने के लिए मौके पर आठ मीटर भूमि की किसानों से खरीद की जाएगी। किसानों की सूची बनाकर सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा और सड़क चौड़ीकरण का इस्टीमेट तैयार किया जाएगा। लोक निर्माणविभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि सड़क के प्रोजेक्ट को प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के स्वीकृत होने से शामली शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें